घाटमपुर में 9 दिवसीय भंडारा आयोजित:श्रद्धालुओं के धार्मिक आस्था और सेवा भाव को बढ़ावा देना उद्देश्य
कानपुर के घाटमपुर में शारदीय नवरात्र के अवसर पर श्रद्धालुओं की सेवा के लिए नौ दिवसीय भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। जिला पंचायत अध्यक्ष कानपुर नगर स्वप्निल वरुण की ओर से 11 से 19 अक्टूबर तक क्षेत्र के नौ प्रमुख देवी मंदिरों में प्रतिदिन भंडारा आयोजित किया जाएगा। इसका उद्देश्य श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित करने के साथ धार्मिक आस्था और सेवा भाव को बढ़ावा देना है। नवरात्र के पहले दिन मां कूष्मांडा देवी मंदिर परिसर में भंडारा आयोजित किया गया। सुबह से शाम पांच बजे तक श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। जिला पंचायत अध्यक्ष स्वप्निल वरुण ने क्षेत्र के श्रद्धालुओं से मां के दर्शन करने और भंडारे में प्रसाद ग्रहण करने की अपील की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)