नगीना देहात में मिशन शक्ति अभियान:पुलिस ने निकाली जागरूकता रैली, छात्राओं को साइबर सुरक्षा के बताए उपाय

Oct 11, 2026 - 19:16
0
नगीना देहात में मिशन शक्ति अभियान:पुलिस ने निकाली जागरूकता रैली, छात्राओं को साइबर सुरक्षा के बताए उपाय
बिजनौर में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिला सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन के लिए चलाए जा रहे ‘मिशन शक्ति’ अभियान के तहत बिजनौर पुलिस लगातार सक्रिय नजर आ रही है। इसी क्रम में थाना नगीना देहात पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में महिलाओं और स्कूली छात्राओं की सुरक्षा को लेकर एक विशेष जागरूकता अभियान एवं रैली का आयोजन किया गया। रैली के दौरान पुलिस टीम ने छात्राओं और स्थानीय महिलाओं से सीधा संवाद स्थापित किया। पुलिसकर्मियों ने उपस्थित छात्राओं को विपरीत परिस्थितियों में बिना डरे आत्मविश्वास के साथ अपनी आवाज उठाने और किसी भी प्रकार के उत्पीड़न के खिलाफ खुलकर बोलने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में साइबर अपराधों से बचाव पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों ने सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, अनजान लिंक या कॉल से बचने और ऑनलाइन धोखाधड़ी की रोकथाम संबंधी महत्वपूर्ण सावधानियों की जानकारी दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User