पूर्व सीबीआई निदेशक व सीआरपीएफ महानिदेशक के निधन पर शोक:1965 बैच के आईपीएस डॉ. त्रिनाथ मिश्रा, पुलिस महकमे ने किया याद

Oct 05, 2026 - 20:08
0
पूर्व सीबीआई निदेशक व सीआरपीएफ महानिदेशक के निधन पर शोक:1965 बैच के आईपीएस डॉ. त्रिनाथ मिश्रा, पुलिस महकमे ने किया याद
उत्तर प्रदेश कैडर के 1965 बैच के सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी और पूर्व सीबीआई निदेशक डॉ. त्रिनाथ मिश्रा के निधन पर आज पुलिस मुख्यालय पर उनकी याद में शोक सभा हुई। त्रिनाथ मिश्रा का निधन 1 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली में हो गया। वे 84 वर्ष के थे। उत्तर प्रदेश पुलिस की ओर से गाजियाबाद के डीसीपी धवल जायसवाल ने दिवंगत अधिकारी के आवास पर जाकर पुष्पांजलि अर्पित की और शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। पुलिस मुख्यालय के प्रवक्ता ने कहा कि उनका निधन संपूर्ण पुलिस परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। डॉ. मिश्रा ने करीब 37 वर्ष के सेवाकाल में कई महत्वपूर्ण दायित्व संभाले। उत्तर प्रदेश में वे वाराणसी, इलाहाबाद और मेरठ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रहे तथा अपर पुलिस महानिदेशक, पीएसी मुख्यालय सहित अन्य पदों पर कार्य किया। बाद में उन्होंने मणिपुर के पुलिस महानिदेशक, स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) के निदेशक, सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी (एसवीपीएनपीए) के निदेशक, सीबीआई निदेशक और सीआरपीएफ के महानिदेशक जैसे शीर्ष पदों पर सेवा दी। सीआईएसएफ के महानिदेशक का प्रभार भी उनके पास रहा। सीआरपीएफ, सीआईएसएफ और एसवीपीएनपीए ने आधिकारिक संदेशों में उनके समर्पण और नेतृत्व को याद किया। अकादमी ने अपने पोस्ट में कहा कि डॉ. मिश्रा 1996-97 में निदेशक रहे और बाद में सीआरपीएफ व सीबीआई का नेतृत्व किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User