घाटमपुर में बाइकों की आमने सामने भिड़ंत:पतारा पानी टंकी के पास दो बाइकों की भिड़ंत में दो युवक घायल, हालत गंभीर
कानपुर-सागर हाईवे पर पतारा पानी की टंकी के पास शुक्रवार देर शाम दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को एंबुलेंस की मदद से पतारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने दोनों की हालत गंभीर देखते हुए कानपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घाटमपुर थाना क्षेत्र के चतुरीपुर गांव निवासी 30 वर्षीय अभिषेक शुक्रवार दोपहर बाइक से बुखार की दवा लेने कानपुर गए थे। देर शाम वह दवा लेकर बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। अभी वह कानपुर-सागर हाईवे पर स्थित पतारा पानी की टंकी के पास पहुंचे ही थे कि सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे में दूसरी बाइक चला रहे कृपालपुर गांव निवासी 20 वर्षीय रिंकल पुत्र पुत्तन भी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ लग गई। राहगीरों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार के लिए पतारा सीएचसी पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन हालत गंभीर होने के चलते दोनों को बेहतर इलाज के लिए कानपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घाटमपुर इंस्पेक्टर मनोज सिंह भदौरिया ने बताया कि सड़क हादसे की सूचना मिली थी। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया है। तहरीर मिलने के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)