घाटमपुर में बारिश से गिरे घरों का सर्वे शुरू:SDM बोले- पीड़ितों के खाते में सीधे भेजी जाएगी सहायता राशि, प्रधानों संग की बैठक
घाटमपुर तहसील स्थित सभागार कक्ष में घाटमपुर SDM अबिचल प्रताप सिंह, तहसीलदार ओमप्रकाश ने क्षेत्र के ग्राम प्रधानों संग बैठक पर लगातार 36 घंटे हुई बारिश से घर गिरी के नुकसान की जानकारी जुटाई है। अधिकारियों ने कहा कि लेखपाल गांव-गांव पहुंचकर घर गिरने का सर्वे कर रहे है। इसके साथ उन्होंने पहुंचकर निरीक्षण किया है। बताया कि सीधे पीड़ित के खाते में सहायता राशि भेजी जाएगी। इस दौरान ग्राम प्रधानों ने अपनी समस्याएं रखी तो अधिकारियों ने निस्तारण करने का आश्वासन दिया है। सोमवार दोपहर घाटमपुर तहसील स्थित सभागार कक्ष में घाटमपुर SDM अबिचल प्रताप सिंह और तहसीलदार ओमप्रकाश ने ग्राम प्रधानों संग बैठक की। इस दौरान यहां पर पहुंचे क्षेत्र के तेजपुर, तिलसाडा, बरनाव, तरगांव, धरमगधपुर, सजेती, समेत कई प्रधान मौजूद रहे। अधिकारियों ने लगातार 36 घंटे हुई बारिश से उनके ग्राम पंचायत में घर गिरी समेत नुकसान की जानकारी जुटाई। अधिकारियों ने ग्राम प्रधानों को आश्वासन दिया कि लेखपाल गांव में स्थित घरों तक पहुंचकर बारिश से घर गिरने का सर्वे कर रहे हैं। अधिकारियों ने ग्राम प्रधानों से अपील की है, की बारिश से किसी का घर गिरा हो तो वह संबंधित लेखपाल को अपना आधार कार्ड और बैंक पासबुक की कॉपी उपलब्ध करवा दे, ताकि दैवीय आपदा राहत कोष से पीड़ित के खाते में सहायता राशि भेजी जा सके। इस दौरान प्रधानों ने अपने अपने गांवों की पेंशन, आवास समेत अन्यसमस्या बताई, तो अधिकारियों ने निस्तारण करने के निर्देश दिए है। SDM- पीड़ितों के खाते में जाएगी सहायता राशि घाटमपुर SDM अबिचल प्रताप सिंह ने बताया कि ग्राम प्रधानों संग बैठक कर उनकी समस्याओं को सुना गया, बीते 36 घंटे में हुई बारिश से घर गिरने का सर्वे लेखपाल गांव गांव पहुंचकर कर रहे है। पीड़ितों के खाते में सहायता राशि भेजी जाएगी। उन्होंने सभी से सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है। उन्होंने ग्राम प्रधानों को समस्याओं के निस्तारण करने का आश्वासन दिया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)