सिरसानदी में मिला 3 दिन से लापता युवक का शव:फिरोजाबाद में 26 सितंबर से परिजन कर रहे थे तलाश, पुलिस जांच में जुटी
फिरोजाबाद। थाना नारखी क्षेत्र के गौछ गांव निवासी 18 वर्षीय युवक विशाल पुत्र मनोज बघेल का शव सोमवार शाम 5 बजे कोटला रोड स्थित गौछ नदी में तैरता मिला। नदी में शव दिखाई देने की सूचना मिलते ही आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण और राहगीर एकत्र हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया गया है कि विशाल 26 सितंबर से घर से लापता था। उसके घर वापस नहीं लौटने पर परिजन काफी परेशान थे और उसकी लगातार तलाश कर रहे थे। सोमवार शाम नदी में शव मिलने की सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंचे। शव की पहचान विशाल के रूप में होने के बाद परिवार में कोहराम मच गया। इंस्पेक्टर संजय पांडे ने बताया कि युवक 26 सितंबर से लापता था और परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। सोमवार को गौछ नदी में शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। युवक की मौत कैसे हुई, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)