घाटमपुर में सड़क हादसे में होमगार्ड की मौत:ड्यूटी पर जाते समय तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर; रास्ते में दम तोड़ा

Oct 08, 2026 - 14:39
0
घाटमपुर में सड़क हादसे में होमगार्ड की मौत:ड्यूटी पर जाते समय तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर; रास्ते में दम तोड़ा
कानपुर के घाटमपुर ब्लॉक के पास बुधवार देर रात सड़क पार कर रहे बाइक सवार होमगार्ड को तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से उन्हें सीएचसी घाटमपुर ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर कानपुर जिला अस्पताल रेफर किया गया। परिजन उन्हें एंबुलेंस से कानपुर लेकर जा रहे थे, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान घाटमपुर थाना क्षेत्र के चौबेपुर निवासी जितेंद्र कुमार पाल (50) के रूप में हुई है। वह होमगार्ड विभाग में जाजपुर चौकी पर तैनात थे और बुधवार देर रात बाइक से ड्यूटी पर जा रहे थे। घाटमपुर ब्लॉक के पास हुआ हादसा जितेंद्र कुमार पाल मुगल रोड पर घाटमपुर ब्लॉक के पास सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस की मदद से घायल जितेंद्र को सीएचसी घाटमपुर पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें कानपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन एंबुलेंस से उन्हें कानपुर लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। बच्चों के सिर से उठा पिता का साया जितेंद्र कुमार पाल की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। वह पत्नी विनीता देवी (41), बेटे साहिल (14), विशाल (11) और बेटी सिमरन (12) को पीछे छोड़ गए हैं। घर के मुखिया की अचानक मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घाटमपुर इंस्पेक्टर मनोज सिंह भदौरिया ने बताया कि सड़क हादसे में होमगार्ड की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User