घाटमपुर रेलवे क्रॉसिंग पर 2 रात बंद रहेगा रास्ता:मरम्मत के चलते 5 और 6 अक्टूबर की रात डायवर्जन, इन रूट से जाएंगे वाहन
कानपुर-बांदा रेलवे लाइन पर घाटमपुर रेलवे क्रॉसिंग (रेलवे समपार संख्या-60) पर मरम्मत कार्य के चलते घाटमपुर-जहानाबाद मार्ग पर दो रात यातायात प्रभावित रहेगा। यातायात पुलिस ने वाहनों की आवाजाही के लिए रूट डायवर्जन जारी किया है। यह व्यवस्था 5 अक्टूबर की रात 10 बजे से 6 अक्टूबर सुबह 6 बजे तक और 6 अक्टूबर की रात 10 बजे से 7 अक्टूबर सुबह 6 बजे तक लागू रहेगी। डायवर्जन के दौरान अलग-अलग दिशाओं से आने वाले वाहनों को घाटमपुर चौराहा और रेलवे क्रॉसिंग से होकर आगे जाने की अनुमति नहीं होगी। वाहन चालकों को परास चौराहा, आनूपुर मोड़ और घाटमपुर चौराहा होते हुए वैकल्पिक रास्तों से अपने गंतव्य तक जाना होगा। फतेहपुर-जहानाबाद से आने वाले वाहन ऐसे जाएंगे फतेहपुर, चौडगरा और जहानाबाद की ओर से आने वाले वाहन घाटमपुर और मूसानगर की तरफ नहीं जा सकेंगे। इन्हें परास मोड़ से बाएं मुड़कर आनूपुर मोड़ जाना होगा। यहां से दाएं मुड़कर घाटमपुर चौराहा होते हुए आगे जा सकेंगे। कानपुर-नौबस्ता से आने वालों के लिए रास्ता कानपुर नगर और नौबस्ता की ओर से आने वाले वाहनों को घाटमपुर चौराहा से फतेहपुर, चौडगरा और जहानाबाद की तरफ जाने की अनुमति नहीं होगी। ऐसे वाहन घाटमपुर चौराहा से सीधे आनूपुर मोड़ जाएंगे। वहां से बाएं मुड़कर परास चौराहा होते हुए आगे निकल सकेंगे। हमीरपुर से आने वाले वाहन हमीरपुर की ओर से आने वाले वाहन भी घाटमपुर चौराहा से फतेहपुर, चौडगरा और जहानाबाद की तरफ नहीं जा सकेंगे। इन्हें आनूपुर मोड़ से दाएं मुड़कर परास चौराहा होते हुए आगे जाना होगा। मूसानगर से आने वालों को भी डायवर्जन मूसानगर की ओर से आने वाले वाहनों को घाटमपुर चौराहा से फतेहपुर, चौडगरा और जहानाबाद की तरफ जाने की अनुमति नहीं होगी। इन वाहनों को घाटमपुर चौराहा से दाएं मुड़कर आनूपुर मोड़ जाना होगा। वहां से बाएं मुड़कर परास चौराहा होते हुए अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे। परेशानी होने पर इन नंबरों पर करें संपर्क यातायात पुलिस ने आमजन के साथ वाहन चालकों, ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन, व्यापार मंडल और टैक्सी यूनियन से डायवर्जन की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने की अपील की है। यातायात संबंधी परेशानी होने पर ट्रैफिक कंट्रोल रूम 9305104340 और ग्रीन कॉरिडोर सेल 9454402413 पर संपर्क किया जा सकता है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)