नसीम सोलंकी बोलीं- अन्नू अवस्थी चुनाव लड़ने के सपने देखें:मंत्री स्वतंत्र देव बोले- विपक्ष दिवालिया हो चुका, बृजभूषण ने फरसे से केक काटा

Oct 05, 2026 - 12:46
0
नसीम सोलंकी बोलीं- अन्नू अवस्थी चुनाव लड़ने के सपने देखें:मंत्री स्वतंत्र देव बोले- विपक्ष दिवालिया हो चुका, बृजभूषण ने फरसे से केक काटा
यूपी में राज्यसभा और विधान परिषद चुनाव से पहले सियासी सरगर्मी तेज है। कानपुर की सीसामऊ विधानसभा सीट से कॉमेडियन अन्नू अवस्थी के चुनाव लड़ने के ऐलान पर सपा विधायक नसीम सोलंकी भड़क गई हैं। उन्होंने कहा- यह उनका सपना है। सीसामऊ ही सोलंकी है और सोलंकी ही सीसामऊ। जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के 'देश में गैर-कानूनी चुनाव' वाले बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा- चुनाव आयोग जैसी संस्थाएं संविधान के आधार पर चलती हैं। विपक्ष मानसिक रूप से दिवालिया हो चुका है। इधर, पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने महंत वासुदेव शास्त्री के जन्मदिन पर फरसे से केक काटा। उन्होंने राहुल गांधी के EVM संबंधी दावों पर कहा- 2014 से लगातार चुनाव हारने के बाद विपक्ष हार का ठीकरा कभी ईवीएम तो कभी चुनाव आयोग पर फोड़ते हैं। उन्हें संसद में सवालों के साथ सुझाव भी रखने चाहिए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User