रालपुर में क्रिकेट टूर्नामेंट:कांग्रेस नेता पहुंचीं, खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

Oct 05, 2026 - 12:46
0
रालपुर में क्रिकेट टूर्नामेंट:कांग्रेस नेता पहुंचीं, खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह
रायबरेली में रालपुर के मत्तू का पुरवा स्थित खेल मैदान में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में समाजसेविका एवं 182 सरेनी विधानसभा क्षेत्र से पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी सुधा द्विवेदी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके शानदार प्रदर्शन और बेहतरीन खेल भावना की जमकर सराहना की। फाइनल मुकाबले के दौरान मैदान पर खिलाड़ियों का जोश और दर्शकों का उत्साह देखते ही बन रहा था। मुख्य अतिथि सुधा द्विवेदी ने सफल आयोजन के लिए समिति एवं सभी खिलाड़ियों को बधाई व शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार की खेल प्रतियोगिताएं युवाओं की प्रतिभा को निखारने और उन्हें भविष्य में आगे बढ़ने का उचित अवसर प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User