घाटमपुर-साढ़ बॉर्डर पर जुए के अड्डे पर 13 जुआरी गिरफ्तार:26,150 रुपए नकद और ताश बरामद; कुछ जुआरी भागे, ACP ने कहा- कार्रवाई जारी रहेगी
घाटमपुर और साढ़ थाना क्षेत्र के बॉर्डर पर जुआ खेले जाने की सूचना पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। एसीपी घाटमपुर कृष्णकांत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घेराबंदी कर छापेमारी की और मौके से 13 जुआरियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से तलाशी के दौरान 26,150 रुपए नकद और ताश की एक गड्डी बरामद हुई। पुलिस के मुताबिक, कार्रवाई के दौरान कुछ जुआरी मौके से फरार हो गए। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने सभी को जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से घाटमपुर और साढ़ क्षेत्र की सीमा पर जुआ खेले जाने की सूचना मिल रही थी। इसके बाद पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर छापेमारी की। कार्रवाई में पकड़े गए आरोपियों की पहचान अनुज पासवान निवासी बौद्ध नगर नौबस्ता, मनप्रीत सिंह निवासी साकेत नगर, अमरदीप सिंह निवासी रायपुर, सुरेश और चांद निवासी पतारा, रामशंकर और कुलदीप निवासी बाहरी गांव, दिलावर और फैजान निवासी नौबस्ता पश्चिमी, नीरज निवासी रामजीपुरवा बिधनू, धर्मेंद्र निवासी गोपाल नगर गोविंद नगर, रतिराम निवासी गोरी ककरा तथा सूरज निवासी आवास विकास नौबस्ता के रूप में हुई है। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जानकारी भी जुटा रही है। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में जुआ खेलने वालों में हड़कंप मचा हुआ है। एसीपी का बयान एसीपी घाटमपुर कृष्णकांत ने बताया कि घाटमपुर और साढ़ के बॉर्डर पर कुछ दिनों से जुआ खेले जाने की सूचना मिल रही थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने छापेमारी कर 13 लोगों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से नकदी और ताश की गड्डी बरामद हुई है। सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)