बरेली में 13 अक्टूबर को सीएम योगी आएंगे:सुबह 7 बजे से ट्रक और बड़ी गाड़ियां कार्यक्रम स्थल की ओर नहीं जा सकेंगी
बरेली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की 13 अक्टूबर को बरेली में होने वाली जनसभा के कारण शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है। ट्रैफिक पुलिस ने जाम से बचने के लिए रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है। सुबह 7 बजे से कार्यक्रम खत्म होने तक कई मुख्य रास्तों पर भारी वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। नावल्टी के पुराने रोडवेज बस अड्डे से बसें नहीं चलेंगी, यात्रियों को सैटेलाइट बस अड्डे से बसें पकड़नी होंगी। ट्रैफिक पुलिस ने परसाखेड़ा रोड नंबर एक, विल्वा पुल, लालपुर कट, विलयधाम, नवदिया झादा, ट्रांसपोर्ट नगर, रामगंगा तिराहा और बुखारा मोड़ से भारी वाहनों का शहर में प्रवेश रोका है। दिल्ली, रामपुर, लखनऊ, बदायूं, पीलीभीत और नैनीताल के वाहन तय दूसरे रास्तों से निकलेंगे। चौपला, चौकी, कचहरी, सर्किट हाउस, पटेल चौक और गांधी उद्यान की ओर स्कूल बसें बंद रहेंगी। एसपी ट्रैफिक मोहम्मद अकमल खान ने लोगों से रास्ते की जानकारी लेकर डायवर्जन का पालन करने की अपील की है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)