घघसरा के पंडालों में मां दुर्गा के दर्शन:प्रतिमाओं की पट्टी खुलते ही गूंजे जयकारे, नगरवासियों की खुशहाली की कामना
गोरखपुर के घघसरा में शारदीय नवरात्र पर नगर पंचायत घघसरा में मां दुर्गा की भक्ति और आस्था का माहौल रहा। मां के जयकारों से पूजा पंडाल गूंज उठे। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रभाकर दुबे ने विभिन्न वार्डों में पहुंचकर दुर्गा पूजा पंडालों में स्थापित प्रतिमाओं की आंखों की पट्टी खोली और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने माता रानी के दर्शन कर नगरवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। प्रतिमाओं की आंखों से पट्टी हटते ही पंडालों में श्रद्धालुओं का उत्साह बढ़ गया। भक्तों ने मां दुर्गा के चरणों में शीश झुकाकर परिवार की मंगलकामना की। जयकारों के बीच पूरा नगर भक्तिमय नजर आया। नवरात्र पर विभिन्न वार्डों में अध्यक्ष की सहभागिता से धार्मिक उत्साह का माहौल बना रहा। श्रद्धालु मां दुर्गा की आराधना में जुटे रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)