घर के अंदर जमीन पर पड़ा मिला शव:मौत की वजह स्पष्ट नहीं, फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
कौशांबी में पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के दानपुर गांव में रविवार शाम 5 बजे एक 55 वर्षीय व्यक्ति का शव घर के अंदर जमीन पर पड़ा मिला। मृतक की पहचान किरतानी पाल पुत्र कल्लू पाल के रूप में हुई है। उनकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह स्पष्ट नहीं है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। पड़ोसियों ने घर के अंदर पड़ा देखा शव किरतानी पाल अपनी मां के साथ गांव में रहते थे। उनकी पत्नी और बच्चे प्रयागराज में रहते हैं। रविवार शाम पड़ोसियों ने उन्हें घर के अंदर जमीन पर पड़ा देखा। पास जाकर जांच करने पर उनके मृत होने की जानकारी हुई। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य सूचना पर पश्चिम शरीरा थाना प्रभारी बैकुण्ठ नाथ पाण्डेय पुलिस बल और फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जरूरी साक्ष्य जुटाए। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगी मौत की वजह किरतानी पाल की मौत को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। हालांकि, अभी तक हत्या या आत्महत्या की पुष्टि नहीं हुई है। थाना प्रभारी के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)