लाइब्रेरी सेवा नियमावली पर कार्रवाई की मांग:प्रवक्ता लाइब्रेरी की सेवा नियमावली मंजूर कराने के लिए उपमुख्यमंत्री को सौंपा पत्र
पुस्तकालय विज्ञान के प्रतियोगी परीक्षार्थियों की लंबित मांगों को लेकर उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक को पत्र सौंपा गया। पत्र के माध्यम से प्रवक्ता (लाइब्रेरी) की सेवा नियमावली को जल्द मंजूरी देने और संबंधित शासनादेश जारी करने का अनुरोध किया गया। इस दौरान पुस्तकालय विज्ञान के प्रतियोगी परीक्षार्थी अंशुमान सहित प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए अभ्यर्थियों ने अपनी समस्याएं रखीं। उन्होंने सेवा नियमावली लंबित होने के कारण भर्ती प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पाने का मुद्दा उठाया और शासन स्तर पर शीघ्र निर्णय लेने की मांग की। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने मामले में आवश्यक कार्रवाई के लिए अपर मुख्य सचिव, उच्च शिक्षा को पत्र प्रेषित किया। इससे अभ्यर्थियों को लंबित मांगों पर कार्रवाई की उम्मीद जगी है। अभ्यर्थियों ने आशा जताई कि शासन जल्द नियमावली को मंजूरी देकर संबंधित शासनादेश जारी करेगा, जिससे योग्य अभ्यर्थियों के लिए भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ने का रास्ता साफ हो सकेगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)