घर में घुसकर चोरों ने लाखों के जेवर-नकदी चुराई:सीतापुर में 3 अज्ञात चोरों को देखने का दावा, 60 हजार कैश गायब
सीतापुर के कोतवाली देहात क्षेत्र के पिपरी कला गांव में शुक्रवार की मध्य रात्रि करीब 2:30 बजे चोरों ने एक घर को निशाना बनाकर लाखों रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी पार कर दी। वारदात के बाद पीड़ित परिवार में हड़कंप मच गया। गृहस्वामी ने तीन अज्ञात चोरों को देखने का दावा करते हुए पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पिपरी कला निवासी प्रताप के अनुसार, शुक्रवार रात परिवार के लोग घर में सो रहे थे। इसी दौरान चोर घर में घुस आए। चोरों ने कमरे और सामान को खंगालकर लाखों कीमत के सोने-चांदी के कीमती आभूषण और करीब 60 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सुबह घर में सामान बिखरा मिलने और जेवरात व नकदी गायब होने पर परिवार को चोरी की जानकारी हुई। पीड़ित प्रताप ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि घटना के दौरान उसने तीन संदिग्ध चोरों को देखा था। सोने-चांदी के कई आभूषण शामिल पीड़ित के मुताबिक, चोर घर से सामान लेकर फरार हुए हैं। चोरी किए गए जेवरात में सोने-चांदी के कई आभूषण शामिल हैं, जिनकी कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। चोरी की घटना को लेकर नाराजगी पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही संदिग्धों के बारे में जानकारी जुटा रही है। ग्रामीणों में भी चोरी की घटना को लेकर नाराजगी है। पीड़ित ने तहरीर के आधार पर आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी और चोरी गया सामान बरामद करने की मांग की है। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले में तफ्तीश की जा रही है और तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया जाएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)