नहटौर में भागवत कथा:गोवर्धन पूजा में चढ़ाया छप्पन भोग, भजनों पर झूमे श्रद्धालु

Oct 05, 2026 - 09:44
0
नहटौर में भागवत कथा:गोवर्धन पूजा में चढ़ाया छप्पन भोग, भजनों पर झूमे श्रद्धालु
बिजनौर में नहटौर के मोहल्ला धर्मशाला स्थित श्रीमती संतोष वैष्णो देवी धर्मशाला में चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। कथा व्यास पूज्य सुदामा जी महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं और गोवर्धन पूजा का प्रसंग सुनाया। उन्होंने बताया कि ब्रजवासियों द्वारा इंद्र की पूजा बंद कर गोवर्धन पर्वत की पूजा शुरू करने पर देवराज इंद्र क्रोधित हो गए और मूसलाधार बारिश कर ब्रज को डुबाने का प्रयास किया। तब भगवान श्रीकृष्ण ने अपनी कनिष्ठिका उंगली पर गोवर्धन पर्वत उठाकर ब्रजवासियों की रक्षा की और इंद्र का अहंकार दूर किया। कथा के दौरान विधि-विधान से गोवर्धन महाराज का पूजन कर छप्पन भोग अर्पित किया गया। महाराज ने कहा कि यह प्रसंग प्रकृति के प्रति सम्मान, निस्वार्थ भक्ति और अहंकार त्यागने का संदेश देता है। भजनों पर श्रद्धालु भाव-विभोर होकर झूम उठे। समापन पर गोवर्धन भगवान की आरती की गई और प्रसाद वितरित किया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User