घर में घुसने से रोका तो महिला की हत्या:एसपी को बुलाने की मांग पर अड़े परिजन, अंबेडकरनगर के बनखोदवा गांव में वारदात के बाद तनाव

Oct 12, 2026 - 20:19
0
घर में घुसने से रोका तो महिला की हत्या:एसपी को बुलाने की मांग पर अड़े परिजन, अंबेडकरनगर के बनखोदवा गांव में वारदात के बाद तनाव
अंबेडकरनगर के भीटी थाना क्षेत्र के बनखोदवा गांव में सोमवार शाम घर में घुसने से रोकने पर एक महिला की हत्या किए जाने का आरोप लगा है। मृतका की पहचान सुषमा उर्फ गुड़िया (पत्नी रामजस) के रूप में हुई है। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने एसपी को मौके पर बुलाने की मांग करते हुए शव उठाने से इनकार कर दिया। गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाने का प्रयास किया। पुलिस ने आरोपी अजय निषाद पुत्र राजेश निषाद को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। घर में घुसने से रोकने पर हमले का आरोप जानकारी के अनुसार, सोमवार शाम करीब चार बजे सुषमा घर में अकेली थीं। इसी दौरान अजय निषाद के घर में घुसने की बात सामने आई। आरोप है कि सुषमा ने उसे अंदर आने से रोकने का प्रयास किया। इस पर वह भड़क गया और महिला के सिर पर हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से सुषमा की मौत हो गई। हालांकि, घटना के पूरे हालात और हत्या की वजह की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी। एसपी को मौके पर बुलाने की मांग घटना के बाद परिजन आक्रोशित हो गए और एसपी को मौके पर बुलाने की मांग करते हुए शव उठाने से इनकार कर दिया। सूचना पर भीटी थाना प्रभारी और अन्य पुलिस अधिकारी गांव पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव का पंचनामा भरने समेत आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू की। पुलिस परिजनों को समझाने और स्थिति सामान्य करने में जुटी रही। आरोपी हिरासत में, तहरीर के आधार पर कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) देवेश चतुर्वेदी ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। परिजनों की तहरीर मिलने के बाद उसके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User