घर में फंदे से लटका मिला युवक का शव:जालौन में कमरे के अंदर मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस

Oct 02, 2026 - 18:52
0
घर में फंदे से लटका मिला युवक का शव:जालौन में कमरे के अंदर मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस
जालौन में युवक की शुक्रवार दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक का शव उरई स्थित उसके मकान में फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामला आटा थाना क्षेत्र के अटरिया गांव का है। उरई में मकान बनाकर रह रहा था अटरिया गांव निवासी शीलू प्रजापति (25) उरई में मकान बनाकर रह रहा था। शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे वह घर में था। कुछ देर बाद परिजनों को घटना की जानकारी हुई। आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और फील्ड यूनिट को भी बुलाया। टीम ने मौके से आवश्यक साक्ष्य जुटाए। इसके बाद पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मोटरसाइकिल रिपेयरिंग का करता था काम परिजनों के मुताबिक शीलू मोटरसाइकिल रिपेयरिंग का काम करता था। युवक की अचानक मौत से परिवार में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, घटना की जानकारी के बाद गांव में भी शोक का माहौल है। पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User