लखनऊ में लाल बहादुर शास्त्री जयंती मनाई:कायस्थ महासभा ने श्रद्धांजलि अर्पित की, 'जय जवान, जय किसान' का नारा याद किया

Oct 02, 2026 - 18:52
0
लखनऊ में लाल बहादुर शास्त्री जयंती मनाई:कायस्थ महासभा ने श्रद्धांजलि अर्पित की, 'जय जवान, जय किसान' का नारा याद किया
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की ओर से शुक्रवार को भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती सादगी और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर महासभा की प्रदेश महासचिव नेहा खरे ने दीप प्रज्ज्वलित कर शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण किया और उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने शास्त्री जी को सादगी और ईमानदारी का प्रतीक बताते हुए उनके द्वारा दिए गए ऐतिहासिक और प्रेरणादायक नारे 'जय जवान, जय किसान' को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि शास्त्री जी का जीवन और उनके आदर्श आज भी पूरे देश को प्रेरणा देते हैं। इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की प्रदेश महासचिव नेहा खरे के साथ-साथ नीरज खरे, आस्था निगम, वैष्णवी, नैशी और विनीषा खरे सहित कई अन्य सदस्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User