घरवालों को परेशान मत करना, लिखकर फंदे से झूला:प्रयागराज में बीए के छात्र ने जान दी, सुसाइड नोट में लिखा-खुशी से जा रहा

Oct 03, 2026 - 19:35
0
घरवालों को परेशान मत करना, लिखकर फंदे से झूला:प्रयागराज में बीए के छात्र ने जान दी, सुसाइड नोट में लिखा-खुशी से जा रहा
प्रयागराज के पूरामुफ्ती में बीए सेकंड ईयर के छात्र ने कमरे में फंदे से झूलकर जान दे दी। मौके से मिले सुसाइड नोट में उसने लिखा है, ‘मेरे घर के लोगों और चाहने वाले लोगों दुखी मत होना। कोई मेरे परिवार के लोगों को परेशान मत करना। मैं अपनी खुशी से जा रहा हूं।’ नोट के नीचे हंसता हुआ चेहरा भी बनाया गया है। घटना शुक्रवार रात विष्णुपुरी कॉलोनी के लक्ष्मी नगर कुशवाहा बस्ती में हुई। कौशांबी का था रहने वाला कौशांबी के चरवा थाना क्षेत्र के हरदुआ गांव निवासी 19 वर्षीय अनुराग कुमार प्रयागराज में अपने बड़े भाई सुनील कुमार सरोज के साथ रहता था। अनुराग संदीपन घाट के रसूलाबाद उर्फ कोइलहा गांव स्थित शहीद कैप्टन डिग्री कॉलेज में बीए द्वितीय वर्ष का छात्र था। उसके बड़े भाई सुनील कुमार अधिवक्ता हैं और प्रयागराज कचहरी में प्रैक्टिस करते हैं। घर पर अकेला था सुनील ने पुलिस को बताया कि वह अपनी पत्नी मनीषा देवी, छह वर्षीय बेटे और छोटे भाई अनुराग के साथ लक्ष्मी नगर कुशवाहा बस्ती में रहते हैं। उनके माता-पिता की करीब पांच साल पहले मौत हो चुकी है। वह पांच भाइयों में सबसे बड़े हैं। शुक्रवार शाम सुनील अपनी पत्नी और बेटे के साथ लाइब्रेरी गए थे। इस दौरान अनुराग घर पर अकेला था। जब वे वापस लौटे तो अनुराग के कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। कई बार आवाज देने के बाद भी कोई जवाब नहीं आया। खिड़की से अंदर झांककर देखा तो अनुराग पंखे के सहारे रस्सी से बने फंदे पर लटका मिला। यह देखते ही सुनील की चीख निकल गई। शोर सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। तलाशी में मिला सुसाइड नोट पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कमरे की जांच की। इसी दौरान छात्र के पास से सुसाइड नोट मिला। पूरामुफ्ती थानाध्यक्ष शांतनु सिंह ने बताया कि नोट में छात्र ने परिवार और चाहने वालों को दुखी नहीं होने तथा परिवार के लोगों को परेशान नहीं करने की बात लिखी है। उसने अपनी इच्छा से जाने की बात भी लिखी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User