घूमने गए युवक की मौत, हत्या की आशंका:बदायूं में दोस्तो के साथ निकला था, आरोपितों के पास मिला मोबाइल

Sep 30, 2026 - 16:08
0
घूमने गए युवक की मौत, हत्या की आशंका:बदायूं में दोस्तो के साथ निकला था, आरोपितों के पास मिला मोबाइल
बदायूं के बिल्सी कोतवाली इलाके में एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मंगलवार शाम वह दोस्तो के साथ घूमने गया था। बाद में वह खेत में बेहोश मिला और अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। करनपुर गांव के नीरेश (23) मंगलवार शाम करीब चार बजे सिरतौल गांव गए थे। परिवार ने पड़ोसी गांव के दो लोगों पर नीरेश को बुलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि ये लोग जुआ खिलाते हैं। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया शाम करीब छह बजे नीरेश सिरतौल गांव के जंगल में बेहोश मिले। नीरेश का मोबाइल उन्हीं आरोपितों के पास मिला है, जिन पर परिवार ने उसे बुलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। परिवार ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक मनोज सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, जांच और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User