गिरिराज सिंह बोले-राहुल गांधी को दिल्ली वाले डंडे से पीटेंगे:नकली संविधान लेकर कर रहे अर्बन नक्सली आचरण; ग्रेटर नोएडा में दिल्ली फेयर का शुभारंभ
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में दिल्ली फेयर का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधा और कहा कि अगली बार दिल्ली के लोग उन्हें डंडे से पीटेंगे। गिरिराज सिंह ने कहा कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने कोहनी मारने का नया ट्रेंड शुरू किया है, जिसमें वे पुलिसकर्मियों और पत्रकारों को निशाना बना रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी नकली संविधान लेकर उसे तार-तार कर रहे हैं। मंत्री ने राहुल गांधी के आचरण को 'अर्बन नक्सली' बताया। उन्होंने कहा कि विपक्ष का नेता नक्सली आचरण पर गर्व कर रहा है और अराजकता फैला रहा है, जिससे दिल्ली के लोगों को परेशानी हो रही है। विपक्ष के मार्च की तुलना शिव बारात से करने पर गिरिराज सिंह ने कहा कि शिव ने विष पिया था, ये विष फैला रहे हैं। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी को महाकाल बताया, कहा कि वह विष पीकर मर्यादा का पालन कर रहे हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)