गीता सिंह बनीं भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष:अमेठी के सिंहपुर की पूर्व ब्लॉक प्रमुख, पहले जिला महामंत्री भी रह चुकी हैं

Oct 19, 2026 - 09:50
0
गीता सिंह बनीं भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष:अमेठी के सिंहपुर की पूर्व ब्लॉक प्रमुख, पहले जिला महामंत्री भी रह चुकी हैं
अमेठी के तिलोई स्थित सिंहपुर गांव की निवासी गीता सिंह को भाजपा महिला मोर्चा का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। वह सिंहपुर की पूर्व ब्लॉक प्रमुख भी रह चुकी हैं। गीता सिंह इससे पहले पार्टी में जिला महामंत्री की जिम्मेदारी भी संभाल चुकी हैं। महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सरोज कुशवाहा ने प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की मंजूरी के बाद उनकी नियुक्ति का पत्र जारी किया। उनकी नियुक्ति पर भाजपा संगठन में खुशी है। भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला और जिला प्रवक्ता चंद्रमौलि सिंह समेत कई पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने गीता सिंह को बधाई दी। संगठन में लंबे समय से सक्रिय रहने और महिला कार्यकर्ताओं के बीच मजबूत पकड़ के कारण उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई है। पार्टी नेताओं का मानना है कि उनके नेतृत्व में महिला मोर्चा और मजबूत होगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User