महाअष्टमी पर शस्त्र पूजन:मां कालरात्रि दुर्गा पूजा समिति और सोनकर अखाड़े के युवाओं ने दिखाए करतब
महाअष्टमी के अवसर पर नगर पंचायत रुद्रपुर के आजाद नगर वार्ड में शस्त्र पूजन का आयोजन किया गया। मां कालरात्रि दुर्गा पूजा समिति एवं सोनकर अखाड़ा द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में विधान परिषद सदस्य डा. रतनपाल सिंह ने विधि-विधान से शस्त्र पूजन किया और मां भगवती की आराधना की। उन्होंने क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना की। पूजन के बाद सोनकर अखाड़े में स्थानीय युवाओं और कलाकारों ने साहसिक करतबों का प्रदर्शन किया, जिसने उपस्थित लोगों का ध्यान आकर्षित किया। डा. रतनपाल सिंह ने कहा कि शस्त्र पूजन हमारी संस्कृति और आत्मगौरव की रक्षा करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने आयोजन के लिए समिति के सदस्यों की सराहना की और प्रदर्शन करने वाले युवाओं का उत्साहवर्धन किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)