गन हाउस विस्फोट में झुलसे अमित की मौत:6 दिन तक वेंटिलेटर पर रहे, दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में तोड़ा दम
बदायूं में इस्लामनगर के शिवम गन हाउस में हुए विस्फोट में गंभीर रूप से झुलसे अमित कुमार सिंह (33) की मौत हो गई। उन्होंने रविवार को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वह छह दिन से जिंदगी के लिए संघर्ष कर रहे थे। उनकी मौत से गांव सिठौली में शोक छा गया। चंदौसी से दिल्ली किया गया था रेफर हादसे के बाद अमित की हालत गंभीर बनी हुई थी। उन्हें पहले चंदौसी ले जाया गया था। वहां से डॉक्टरों ने दिल्ली रेफर कर दिया। सफदरजंग अस्पताल के बर्न वार्ड में वेंटिलेटर पर उनका इलाज चल रहा था। रविवार को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। शव अभी अस्पताल में है। कानूनी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद शव गांव लाया जाएगा। पत्नी और 8 साल के बेटे को छोड़ गए अमित अमित की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिवार में पत्नी और आठ साल का बेटा है। एसएचओ धनंजय सिंह ने बताया कि युवक की उपचार के दौरान मौत हुई है। गन हाउस संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। सफाई और रखरखाव के दौरान हुआ था विस्फोट इस्लामनगर के मेन बस स्टैंड चौराहे के पास 12 अक्टूबर की दोपहर शिवम गन हाउस में सफाई और रखरखाव के दौरान अचानक विस्फोट हो गया था। हादसे में गांव सिठौली निवासी अमित कुमार सिंह, राजेश कुमार और शिव कुमार झुलस गए थे। विस्फोट इतना भीषण था कि गोदाम और गन हाउस की दीवार नीचे जमीन के पास से टूट गई थी। आसपास की दुकानों की दीवारों को भी नुकसान पहुंचा था। गोदाम से मिला था गंधक-पोटाश का मिश्रण पुलिस और फोरेंसिक टीम की जांच में गोदाम से करीब 5 किलो 380 ग्राम गंधक-पोटाश का मिश्रण बरामद हुआ था। जांच में सामने आया कि संचालक के पास गन हाउस का लाइसेंस था, लेकिन गंधक-पोटाश से तैयार प्लास्टिक कारतूस रखने का लाइसेंस नहीं था। मामले में गन हाउस संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)