गणेश नगर में माँ भगवती का भव्य जागरण:भजन-कीर्तन के बीच मां भगवती की होगी आराधना
कानपुर में गणेश नगर, रावतपुर गांव स्थित नमक फैक्ट्री चौराहे के पास मंगलवार, 13 अक्टूबर को मां भगवती के भव्य जागरण का आयोजन किया जाएगा। आयोजन को लेकर भक्तों में उत्साह है। आयोजकों ने श्रद्धालुओं से सपरिवार और इष्ट-मित्रों सहित जागरण में शामिल होने की अपील की है। जागरण में मां भगवती की आराधना कर भक्तजन उनका आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। आयोजकों ने मां भगवती से सभी भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण करने की कामना की। श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में पहुंचकर मां के चरणों में शीश नवाने और भक्ति भाव से जागरण में सहभागी बनने का आग्रह किया गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)