गंगा एक्सप्रेस-वे पर अज्ञात वाहन ने महिला को रौंदा, मौत:संभल में धान काटकर घर लौट रही थी, अंडरपास में पानी भरा होने के पार करते समय हुआ हादसा
संभल में गंगा एक्सप्रेस-वे पर सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। धान की कटाई कर घर लौट रही महिला को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस एंबुलेंस से परिजनों के साथ महिला को जिला संयुक्त चिकित्सालय ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामला शनिवार शाम करीब 7:20 बजे कैलादेवी थाना क्षेत्र के भटोला गांव का है। अंडरपास में पानी भरा होने से हाईवे पार कर रही थी हादसा बहजोई जिला मुख्यालय से करीब 40 किलोमीटर दूर गंगा एक्सप्रेस-वे पर भटोला गांव के पास चेनज संख्या 98.08 के निकट हुआ। मृतका की पहचान 45 वर्षीय राजवती पत्नी रणवीर सिंह के रूप में हुई है। वह गांव के ही वीर सिंह के खेत में सवा बीघा धान काटने गई थी। काम पूरा करने के बाद वह घर लौट रही थी। परिजनों के मुताबिक, गंगा एक्सप्रेस-वे के नीचे बने अंडरपास में करीब दो फीट पानी भरा था। इस कारण राजवती एक्सप्रेस-वे के ऊपर से सड़क पार कर घर जाने लगी। इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। पांच बच्चों की मां थी राजवती राजवती के भतीजे अनोखेलाल ने बताया कि अंडरपास में पानी भरा होने के कारण उनकी चाची हाईवे पार कर रही थीं। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। राजवती के चार बेटियां और एक बेटा है। पांच महीने पहले उनकी सबसे बड़ी बेटी कंचन की शादी हुई थी। अन्य बच्चों के नाम प्रिंसी, निशुल, सनी और प्रज्ञा हैं। थाना प्रभारी सचिन कुमार ने बताया कि गंगा एक्सप्रेस-वे पार करते समय भटोला गांव की महिला की सड़क हादसे में मौत हुई है। परिजनों की ओर से अभी कोई शिकायत नहीं दी गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)