मुबारकपुर में पुलिस और पीएसी ने किया पैदल गश्त:व्यापारियों व दुर्गा पूजा पंडाल आयोजकों से किया संवाद, जिले के सेंसिटिव इलाकों में होती है गिनती

Oct 17, 2026 - 21:48
0
मुबारकपुर में पुलिस और पीएसी ने किया पैदल गश्त:व्यापारियों व दुर्गा पूजा पंडाल आयोजकों से किया संवाद, जिले के सेंसिटिव इलाकों में होती है गिनती
आजमगढ़ में आगामी शारदीय नवरात्रि एवं दुर्गा पूजा पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए आजमगढ़ पुलिस सतर्क है। इसी क्रम में शनिवार को देर रात सहायक पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी सदर ईश्वर लाल गुर्जर ने मुबारकपुर थाना पुलिस और पीएसी बल के साथ कस्बे के प्रमुख बाजारों में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में पुलिस टीम ने मुबारकपुर कस्बे के रोडवेज, बड़ी एजेंटी, छोटी एजेंटी और नगरपालिका समोधी तिराहा सहित प्रमुख बाजारों में भ्रमण किया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने व्यापारियों और दुर्गा पूजा पंडालों के आयोजकों से बातचीत कर त्योहार के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली। क्षेत्राधिकारी सदर ईश्वर लाल गुर्जर ने संबंधित लोगों से त्योहार के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की। साथ ही आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए आपसी सौहार्द बनाए रखने पर जोर दिया। त्योहारों को शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न कराना मकसद पुलिस की इस सक्रियता का उद्देश्य त्योहारों के दौरान आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करना और किसी भी अप्रिय घटना को रोकना है। आजमगढ़ पुलिस ने स्पष्ट किया कि त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए पुलिस बल पूरी तरह प्रतिबद्ध है। पता तो चले कि जिले के मुबारकपुर थाना क्षेत्र कैलाका संवेदनशील माना जाता है। ऐसे में जनता से संवाद करके सामंजस्य बनाया गया है। इस अवसर पर मुबारकपुर थाने के प्रभारी शशि चंद चौधरी सहित बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी भी शामिल रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User