गंगा एक्सप्रेसवे पर दो ट्रकों की टक्कर, एक चालक घायल:ट्रैक्टरों से लदे ट्रक ने आगे चल रहे वाहन में मारी टक्कर, क्रेन से हटाए गए दोनों ट्रक

Oct 16, 2026 - 16:30
0
गंगा एक्सप्रेसवे पर दो ट्रकों की टक्कर, एक चालक घायल:ट्रैक्टरों से लदे ट्रक ने आगे चल रहे वाहन में मारी टक्कर, क्रेन से हटाए गए दोनों ट्रक
हापुड़ में बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे सदरपुर के पास दो ट्रकों की टक्कर हो गई। ट्रैक्टरों से लदे एक ट्रक ने आगे चल रहे ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में एक चालक को हल्की चोटें आईं। उसे इलाज के लिए भेजा गया। मेरठ से प्रयागराज जा रहे थे दोनों ट्रक जानकारी के मुताबिक, दोनों ट्रक मेरठ से प्रयागराज की ओर जा रहे थे। आगे चल रहे ट्रक का नंबर यूपी-13-सीटी-1702 था। उसके पीछे पंजाब नंबर प्लेट वाला ट्रक पीबी-07-बीएक्स-7075 चल रहा था। इसमें नए ट्रैक्टर लदे थे। इसी ट्रक ने आगे चल रहे वाहन में टक्कर मारी। हादसे में दोनों ट्रकों को नुकसान पहुंचा। क्रेन से हटाए गए दोनों वाहन हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों ट्रकों को क्रेन की मदद से एक्सप्रेसवे के किनारे खड़ा कराया गया। इसके बाद यातायात सामान्य रूप से चलता रहा। तहरीर मिलने पर होगी कार्रवाई थाना प्रभारी इंद्रकांत यादव ने बताया कि दोनों ट्रकों की आपस में टक्कर हुई थी। हादसे में एक चालक को हल्की चोट आई। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। तहरीर मिलने पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User