न्यायालय के आदेश पर नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज,:मारपीट और घर में तोड़फोड़ का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

Oct 16, 2026 - 16:30
0
न्यायालय के आदेश पर नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज,:मारपीट और घर में तोड़फोड़ का आरोप, पुलिस जांच में जुटी
अयोध्या के खंडासा थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर एक महिला के घर में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़ और मंगलसूत्र छीनने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने घटना के करीब 4 महीने बाद 9 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामला 18 जून 2026 की शाम करीब 5 बजे का है। जगदीशपुर के मौजा गद्दौपुर निवासी सुमन पत्नी संतसरन ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि गांव के ही अखिलेश, उत्तम, चेतन, अनुपम, सुशीला, सविता, दीपा, नीतू और पूनम पुरानी रंजिश को लेकर उनके घर पहुंचे। आरोप है कि सभी ने मिलकर उनके साथ लात-घूंसे, थप्पड़ और डंडों से मारपीट की। धारदार कुल्हाड़ी से भी हमला किया। घर में रखे सामान को तोड़ दिया और दीवार भी क्षतिग्रस्त कर दी। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीण, जान से मारने की धमकी का आरोप सुमन के मुताबिक, विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। उनके गले में पहना सोने का मंगलसूत्र भी छीन लिया। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे, जिसके बाद उनकी जान बच सकी। पीड़िता का आरोप है कि घटना के बाद वह खंडासा थाने पहुंचीं। मेडिकल कराने के बाद भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। उन्होंने 20 जून को जिला चिकित्सालय अयोध्या में मेडिकल परीक्षण कराया था। कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा पुलिस में सुनवाई नहीं होने पर सुमन ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। न्यायालय के आदेश पर खंडासा पुलिस ने 9 लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष कमलेश सरोज ने शुक्रवार को बताया कि न्यायालय के आदेश पर केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User