गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु से नीचे आया:30 सेंटीमीटर की आई गिरावट, तीन महीने बाद शुक्लागंज के लोगों को मिली राहत
उन्नाव में गंगा का जलस्तर लगातार दूसरे दिन घटा है। शनिवार सुबह केंद्रीय जल आयोग के अनुसार, जलस्तर 111.70 मीटर पर पहुंच गया। पिछले 24 घंटे में 18 सेंटीमीटर की कमी आई है। अब गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु 112 मीटर से 30 सेंटीमीटर नीचे आ गया है। तीन महीने बाद चेतावनी बिंदु से नीचे आने पर शुक्लागंज और आसपास के तटीय क्षेत्रों के लोगों को राहत मिली है। पानी निकलने में समय लग सकता है गंगा का जलस्तर खतरे के निशान 113 मीटर पार करने से शुक्लागंज और आसपास के इलाकों में बाढ़ की स्थिति गंभीर थी। कई बस्तियों में पानी घुसने से लोगों को परेशानी हुई। निचले इलाकों में अभी भी पानी भरा है, जिससे मुश्किलें बनी हुई हैं। पानी निकलने में अभी समय लग सकता है। बाढ़ के कारण शुक्लागंज के गोताखोर, कर्बला, हुसैन नगर, तेजीपुरवा, सैय्यद कंपाउंड, रविदास नगर, मालवीय नगर, श्रीनगर, इंद्रानगर, गगनीखेड़ा और फत्तेखेड़ा में पानी भर गया था। नेतुआ स्थित कान्हा गौशाला और त्रिभुवनखेड़ा पावर हाउस के पास बाढ़ का पानी पहुंच गया था।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)