गंगा में नहाते समय डूबने लगीं तीन चचेरी बहनें:दो को बचाया; 8 साल की बच्ची लापता, घर से 300 मीटर दूर नदी में नहाने गई थीं तीनों

Oct 11, 2026 - 11:21
0
गंगा में नहाते समय डूबने लगीं तीन चचेरी बहनें:दो को बचाया; 8 साल की बच्ची लापता, घर से 300 मीटर दूर नदी में नहाने गई थीं तीनों
गाजीपुर के भांवरकोल थाना क्षेत्र के पलिया लोहारपुर गांव में रविवार सुबह गंगा नदी में नहाते समय तीन चचेरी बहनें डूबने लगीं। घाट पर मौजूद लोगों ने दो बहनों स्नेहा और सरागिनी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जबकि 8 वर्षीय शिवांजलि गहरे पानी में लापता हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बच्ची की तलाश शुरू कराई। घटना के बाद से परिवार के लोग चिंतित हैं। जानकारी के अनुसार, पलिया गांव निवासी सुनील गौड़ की बेटी शिवांजलि अपनी चचेरी बहनों सरागिनी और स्नेहा के साथ रविवार सुबह करीब 8 बजे घर से लगभग 300 मीटर दूर गंगा नदी में नहाने गई थी। नहाते समय शिवांजलि गहरे पानी में चली गई और डूबने लगी। उसे बचाने के लिए सरागिनी और स्नेहा भी नदी में उतर गईं। इस दौरान तीनों बहनें डूबने लगीं। घाट पर मौजूद लोगों ने बच्चियों को डूबते देखा तो तत्काल बचाव का प्रयास किया। लोगों ने सरागिनी और स्नेहा को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन शिवांजलि का पता नहीं चल सका। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और लापता बच्ची की तलाश शुरू कराई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User