गंगा में पानी बढ़ा, 1.37 मीटर चढ़ा जलस्तर:चेतावनी बिंदु के करीब गंगा, कटरी के गांवों में खतरा बढ़ा
चार दिन हुई लगातार बारिश के बाद गंगा का जलस्तर एक बार फिर तेजी से बढ़ने लगा है। बीते तीन दिनों में शुक्लागंज में गंगा का जलस्तर 1.37 मीटर बढ़कर चेतावनी बिंदु के करीब पहुंच गया है। सोमवार को कंट्रोल रूम से जारी रिपोर्ट के अनुसार शुक्लागंज में गंगा का जलस्तर 112.290 मीटर दर्ज किया गया। यहां चेतावनी बिंदु 113 मीटर और खतरे का निशान 114 मीटर है। अपस्ट्रीम में चेतावनी बिंदु से 20 सेमी दूर वहीं, गंगा बैराज में भी जलस्तर बढ़ा है। सोमवार को अपस्ट्रीम में जलस्तर 113.80 मीटर और डाउनस्ट्रीम में 113.53 मीटर दर्ज किया गया। बैराज पर चेतावनी बिंदु 114 मीटर और खतरे का निशान 115 मीटर है। लगातार बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन और पुलिस अलर्ट है। घाटों में नहाने व बोटिंग पर रोक गंगा घाटों पर पुलिस की तैनाती कर दी गई है। लोगों को नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए घाटों पर जाने और पानी में उतरने से रोका जा रहा है। गंगा में नहाने के साथ ही बोटिंग पर भी रोक लगा दी गई है। प्रशासन की ओर से घाटों पर निगरानी बढ़ाई गई है। कटरी के गांवों में चिंता बढ़ी बढ़ता जलस्तर कटरी के किनारे गांवों में रहने वालों की चिंता बढ़ा रहा है। गंगा बैराज के पास बसे भगवानदीन का पुरवा, बनियापुरवा व भोपालपुरवा में जलस्तर कम होने के बाद गंगा का पानी उतरा है। गांव वालों का कहना है कि यदि जलस्तर बढ़ता है तो गांव में एक बार फिर संकट खड़ा होगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)