गंगा ट्रेडिंग कंपनी पर GST विभाग की जांच:शिकायत के बाद पहुंची टीम, कारोबारी दस्तावेज अपने साथ ले गई

Oct 08, 2026 - 19:39
0
गंगा ट्रेडिंग कंपनी पर GST विभाग की जांच:शिकायत के बाद पहुंची टीम, कारोबारी दस्तावेज अपने साथ ले गई
बलरामपुर में गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे GST विभाग की टीम ने भगवतीगंज स्थित गंगा ट्रेडिंग कंपनी में जांच की। टीम कई घंटे तक प्रतिष्ठान में मौजूद रही। शिकायत मिलने के बाद गोंडा से पहुंची टीम ने खरीद-बिक्री और GST से जुड़े अभिलेखों की जांच की। जरूरी दस्तावेज टीम अपने साथ ले गई। कारोबारी रिकॉर्ड का किया मिलान संयुक्त कमिश्नर केएम मिश्रा के नेतृत्व में टीम पहुंची थी। अधिकारियों ने कंपनी के कारोबारी दस्तावेजों और उपलब्ध रिकॉर्ड का मिलान किया। जांच के दौरान जरूरी कागजात और अन्य अभिलेख विभागीय परीक्षण के लिए कब्जे में लिए गए। इलाके में दिनभर रही चर्चा GST विभाग की कार्रवाई की जानकारी आसपास के व्यापारियों को हुई तो इलाके में इसकी चर्चा होती रही। हालांकि, जांच के दौरान किसी तरह की वित्तीय अनियमितता की अंतिम पुष्टि नहीं हुई है। दस्तावेजों की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई GST कमिश्नर अभिषेक गुप्ता ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद गोंडा की टीम को जांच के लिए भेजा गया था। टीम ने गंगा ट्रेडिंग कंपनी से कारोबार से संबंधित आवश्यक अभिलेख जुटाए हैं। इनका विभागीय स्तर पर विस्तृत परीक्षण किया जाएगा। जांच रिपोर्ट में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई तय होगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User