गोमती की बाढ़ से LDA ने राहत अभियान तेज किया:इकाना-पलासियो मॉल के पास 26 पंपिंग सेट से पानी की निकासी, 24 घंटे निगरानी में जुटी टीमें
लखनऊ में गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने से इकाना स्टेडियम, पलासियो मॉल समेत आसपास के इलाकों में हुए जलभराव से निपटने के लिए एलडीए ने राहत और जल निकासी अभियान तेज कर दिया है। नदी का पानी जिस स्थान से योजना क्षेत्र में प्रवेश कर रहा था, वहां बोल्डर और मिट्टी डालकर मजबूत अस्थायी व्यवस्था बनाई गई है। इससे पानी के प्रवेश को रोकने में मदद मिली है। 26 पंपिंग सेट से लगातार हो रही पानी की निकासी जलभराव वाले इलाकों से पानी निकालने के लिए एलडीए ने 26 पंपिंग सेट लगाए हैं। इनके जरिए लगातार जल निकासी की जा रही है। एलडीए के मुताबिक, गुरुवार शाम 5 बजे तक प्रभावित क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति में काफी सुधार हुआ और पानी का स्तर लगातार कम हो रहा है। तीन शिफ्ट में टीम की निगरानी एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार और सचिव सुशील प्रताप सिंह ने प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर राहत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। इसके बाद अलग-अलग पॉकेट में तैनात मैनपावर को करीब डेढ़ गुना बढ़ाया गया है। अधिकारियों, अभियंताओं और कर्मचारियों की टीमें तीन शिफ्ट में 24 घंटे मौके पर निगरानी कर रही हैं, ताकि किसी भी आकस्मिक स्थिति से तत्काल निपटा जा सके। दो स्थानों पर आगंतुकों की एंट्री बंद सुरक्षा के मद्देनजर सीजी सिटी अर्बन वेटलैंड और नौसेना शौर्य वाटिका को अग्रिम आदेश तक आम लोगों के लिए बंद कर दिया गया है। एलडीए की टीमें प्रभावित इलाकों में लगातार स्थिति पर नजर रख रही हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)