सपा ने फूंका भाजपा का झंडा और ज्ञानेश का पुतला:पुलिस बेबस, भाजपा के झण्डे को जूतों से कुचला, सियासी हलकों में हड़कंप

Oct 06, 2026 - 15:28
0
सपा ने फूंका भाजपा का झंडा और ज्ञानेश का पुतला:पुलिस बेबस, भाजपा के झण्डे को जूतों से कुचला, सियासी हलकों में हड़कंप
बरेली में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने तीखा रुख अख्तियार करते हुए भारतीय जनता पार्टी का झंडा और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंक दिया। इतना ही नहीं सपाइयों ने भाजपा का झंडा जूतों से कुचल दिया। मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों ने झंडे और पुतले को आग से बचाने की पूरी ताकत झोंक दी, मगर आक्रोशित सपाइयों के आगे खाकी की घेरेबंदी धरी की धरी रह गई। प्रदर्शनकारी अपने मंसूबे में कामयाब रहे, लेकिन खुलेआम भाजपा का झंडा जलाने के बाद अब सियासी पारा चढ़ गया है और पार्टी खेमे में अंदरूनी हलचल तेज हो गई है। पुलिस स्टेशन के ठीक सामने फूटा गुस्सा चौकी चौराहे पर स्थित महिला थाना और पुलिस चौकी के बिल्कुल सामने दर्जनों सपाई हाथों में भाजपा का झंडा और चुनाव आयुक्त का पुतला लेकर अचानक आ धमके। कार्यकर्ताओं ने चौराहे पर ही धरना देकर सड़क जाम कर दी और सरकार के खिलाफ तीखी नारेबाजी शुरू कर दी। देखते ही देखते सपाइयों ने आग लगा दी। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच तीखी झड़प और खींचतान हुई, लेकिन पुलिस झंडे और पुतले को राख होने से नहीं बचा सकी। वोट चोरी के आरोपों पर आर-पार, 'SIR' के मुद्दे पर विपक्ष का हल्लाबोल दरअसल, यह पूरा बवाल 'SIR' मामले को लेकर देशभर में विपक्षी दलों द्वारा किए जा रहे विरोध प्रदर्शन का हिस्सा है। विपक्ष मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर सीधे तौर पर निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए वोट चोरी का गंभीर आरोप लगा रहा है। दिल्ली से लेकर यूपी की सड़कों तक, विपक्ष केंद्र सरकार और चुनाव आयोग की घेराबंदी में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ना चाहता, जिसकी तपिश अब बरेली की सड़कों पर साफ दिखाई दे रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User