गन्ना मूल्य बढ़ाने को किसानों का एक किमी पैदल मार्च:₹600 प्रति क्विंटल की मांग, कहा- फसल नुकसान का मुआवजा दे सरकार

Oct 16, 2026 - 16:47
0
गन्ना मूल्य बढ़ाने को किसानों का एक किमी पैदल मार्च:₹600 प्रति क्विंटल की मांग, कहा- फसल नुकसान का मुआवजा दे सरकार
संभल में भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) ने गुरुवार दोपहर 2 बजे जिला मुख्यालय पर एक किलोमीटर लंबा पैदल मार्च निकाला। किसान गन्ना लेकर मुख्यालय पहुंचे, लेकिन पुलिस ने बैरियर लगाकर उन्हें रोक दिया। इसके बाद जिलाध्यक्ष शंकर सिंह यादव के नेतृत्व में किसानों ने मुख्यमंत्री के नाम पांच सूत्रीय ज्ञापन एडीएम न्यायिक सौरभ पांडेय को सौंपा। किसानों ने गन्ने का मूल्य बढ़ाकर 600 रुपए प्रति क्विंटल करने और भूमि अधिग्रहण पर रोक लगाने की मांग की। गन्ना मूल्य बढ़ाने और समय पर भुगतान की मांग जिलाध्यक्ष शंकर सिंह यादव ने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर प्रदेशभर में गन्ना मूल्य वृद्धि को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गन्ना किसानों की आय और ग्रामीण अर्थव्यवस्था का प्रमुख आधार है। किसानों ने गन्ने का मूल्य 600 रुपए प्रति क्विंटल तय करने और समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित करने की मांग की। बेमौसम बारिश से फसल नुकसान का मुआवजा मिले ज्ञापन में कहा गया कि बेमौसम बारिश से प्रभावित फसलों का गांववार सर्वे कराया जाए। नुकसान का वास्तविक आकलन कर किसानों को जल्द मुआवजा और बीमा राशि दिलाई जाए। किसानों ने औद्योगिक गलियारे के नाम पर किए जा रहे भूमि अधिग्रहण को तत्काल रोकने और अधिग्रहित भूमि का मुआवजा बढ़ाने की मांग भी उठाई। आलू किसानों को किराया सहायता का लाभ देने की मांग किसानों ने उत्तर प्रदेश सरकार के आलू उत्पादकों को कोल्ड स्टोरेज किराये में सहायता देने के फैसले का स्वागत किया। साथ ही मांग की कि शासनादेश जारी होने से पहले आलू निकाल चुके किसानों को भी इसका लाभ दिया जाए। ज्ञापन में कहा गया कि कई किसान दूसरे की जमीन ठेके या बटाई पर लेकर खेती करते हैं। बीज, खाद, सिंचाई और मजदूरी का खर्च भी वही उठाते हैं, लेकिन अभिलेखों में नाम नहीं होने के कारण उन्हें सरकारी सहायता नहीं मिल पाती। ऐसे वास्तविक खेती करने वाले किसानों की पहचान कर उनके लिए विशेष सहायता व्यवस्था बनाई जाए। खाद की मांग का पहले आकलन हो किसानों ने ब्लॉक स्तर पर उर्वरक की मांग का पूर्व आकलन कराने और समितियों व अधिकृत बिक्री केंद्रों पर पर्याप्त स्टॉक रखने की मांग की। उन्होंने कालाबाजारी, जमाखोरी और निर्धारित मूल्य से अधिक वसूली करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग भी की। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में किसान शामिल प्रदर्शन के दौरान सीओ बहजोई स्तुति सिंह, इंस्पेक्टर राजीव मलिक और बलराम सिंह यादव सहित पुलिस बल तैनात रहा। इस दौरान रमेशचंद शर्मा, केपी राणा, वीरेश यादव, पंकज यादव, गुलफाम सिंह, मान सिंह, वीरपाल सिंह, दिनेश यादव, कामेश, शीशपाल सिंह, चरण सिंह और श्रीपाल सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User