संस्कृति सप्ताह में संस्कार कार्यशाला:बच्चों को सिखाए अच्छे संस्कार, स्वस्थ जीवनशैली के दी टिप्स
बुलंदशहर में भारत विकास परिषद बुलंदशहर सेवार्थ शाखा की ओर से संस्कृति सप्ताह के पहले दिन सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल भूतेश्वर साठा में संस्कार कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ आईएमए अध्यक्ष डॉ. आकाश जैन ने किया। उन्होंने कहा कि जीवन में सफलता के लिए शिक्षा के साथ अच्छे संस्कार भी जरूरी हैं। उन्होंने बच्चों को फास्ट फूड से दूर रहकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की सलाह दी। शाखा अध्यक्ष नमन गर्ग, सचिव नितिन सचदेवा और निधि गर्ग ने भी बच्चों को संस्कारों का महत्व बताया। संयोजक चन्द्र भूषण मित्तल ने सवाल-जवाब के माध्यम से बच्चों को संस्कारों के प्रति जागरूक किया। इस दौरान करीब 200 बच्चों को पुलाव वितरित किया गया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य राम कुमार, आचार्य मूलचंद, राजेंद्र सिंह, ममता शर्मा, मोनिका सिंह, योगेश शर्मा और ममता सक्सेना आदि मौजूद रहे
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)