गोदाम में मिले 7.7 टन ड्राई फ्रूट:1,800 किलो सफेद पाउडर, खाद्य सुरक्षा टीम का छापा, परिसर सील

Oct 06, 2026 - 19:17
0
गोदाम में मिले 7.7 टन ड्राई फ्रूट:1,800 किलो सफेद पाउडर, खाद्य सुरक्षा टीम का छापा, परिसर सील
हाथरस के नगला भूरा में मंगलवार शाम करीब 4 बजे खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने छापा मारा। टीम पुलिस के साथ अंबेडकर मूर्ति के पास स्थित एक परिसर में पहुंची। यहां खाने-पीने के सामान की गुणवत्ता और भंडारण की जांच की गई। परिसर संचालक मौके पर नहीं मिला। जांच में भारी मात्रा में सामान मिला टीम ने वीडियोग्राफी के बीच परिसर की जांच की। यहां 560 किलो बादाम, 2,720 किलो चायपत्ती, 135 किलो पिस्ता और 2,528 किलो काजू मिले। इसके अलावा 1,800 किलो सफेद पाउडर भी मिला। परिसर में खाद्य सामग्री तैयार करने वाली कई मशीनें भी मिलीं। रौनक वाष्र्णेय ने किराए पर लिया था परिसर विभाग के अनुसार, परिसर लाखन सिंह का है। इसे रौनक वाष्र्णेय ने किराए पर ले रखा है। टीम को सूचना मिली थी कि यहां खाने-पीने की सामग्री से जुड़ा काम किया जा रहा है। जांच के दौरान रौनक मौके पर मौजूद नहीं था। मौके पर नहीं मिला संचालक, परिसर सील संचालक की गैरमौजूदगी में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने परिसर को सील कर दिया। विभाग ने संचालक को कार्यालय में उपस्थित होकर जानकारी देने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद उसकी मौजूदगी में दोबारा जांच की जाएगी। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User