गोल्ड मेडल लेकर घर पहुंची दीप्ति शर्मा:मां ने अपने हाथों से खिलाया कढ़ी चावल, हनुमान मंदिर में की पूजा

Sep 30, 2026 - 08:31
0
गोल्ड मेडल लेकर घर पहुंची दीप्ति शर्मा:मां ने अपने हाथों से खिलाया कढ़ी चावल, हनुमान मंदिर में की पूजा
एशियाई खेलों में सोना जीतने के बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा लंबे समय बाद एक दिन के लिए अपने घर आगरा पहुंचीं। अवधपुरी स्थित घर पर परिवार ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की व्यस्तता के बीच मिला यह छोटा सा ब्रेक दीप्ति ने पूरे परिवार के साथ बिताया। घर पहुंचते ही मां सुशीला शर्मा ने बेटी की पसंदीदा कढ़ी-चावल बनाकर खिलाए। लंबे समय बाद मां के हाथ का खाना खाकर दीप्ति भावुक हो गईं। घर पर दीप्ति ने परिवार के साथ एशियाई खेलों में मिली सफलता की खुशियां साझा कीं। भाई और कोच सुमित शर्मा से उन्होंने स्वर्ण पदक जीतने के अनुभव के बारे में बात की। दीप्ति ने कहा कि देश के लिए गोल्ड जीतने का आनंद सबसे अलग है। इस दौरान आगे की क्रिकेट तैयारियों और आने वाले टूर्नामेंट को लेकर भी चर्चा हुई। मंगलवार को बंगलूरू रवाना होने से पहले दीप्ति घर के पास स्थित हनुमान मंदिर पहुंचीं। हनुमान जी की अनन्य भक्त दीप्ति अक्सर हर बड़े टूर्नामेंट से पहले मंदिर में दर्शन करती हैं। इस बार भी उन्होंने मंदिर में पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया और टीम की सफलता के लिए प्रार्थना की। मंदिर में मौजूद लोगों ने दीप्ति को बधाई दी और फोटो खिंचवाई। इसके बाद वह बंगलूरू के लिए रवाना हो गईं। एक दिन का यह आगरा प्रवास छोटा जरूर रहा, लेकिन मां के हाथों का पसंदीदा खाना, परिवार का साथ और बजरंगबली के दर्शन ने इसे बेहद खास बना दिया। मोहल्ले के लोगों में भी दीप्ति के आने की खबर से उत्साह रहा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User