सपा ने MLC चुनाव को विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल बताया:चित्रकूट में बुंदेलखंड प्रभारी ने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव संपर्क करने को कहा
चित्रकूट में समाजवादी पार्टी कार्यालय में शनिवार को स्नातक एमएलसी चुनाव की समीक्षा बैठक हुई। जिलाध्यक्ष शिवशंकर सिंह यादव ने इसकी अध्यक्षता की। बुंदेलखंड प्रभारी रामवृक्ष यादव ने कार्यकर्ताओं से सपा प्रत्याशी डॉ. मान सिंह यादव को जिताने की अपील की। रामवृक्ष यादव ने कहा कि भाजपा चुनाव जीतने के लिए बल और छल का सहारा ले रही है। उन्होंने दावा किया कि आम जनता उसके खिलाफ है और मतदाता सपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान कर रहे हैं। उन्होंने इस चुनाव को विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल बताया। सदर विधायक अनिल प्रधान ने कार्यकर्ताओं से हर मतदाता तक पहुंचने और सपा की नीतियों से अवगत कराते हुए प्रत्याशी के लिए वोट मांगने को कहा। लोहिया वाहिनी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. निर्भय सिंह पटेल ने डॉ. मान सिंह यादव को संघर्षशील उम्मीदवार बताया। पूर्व सांसद बालकुमार पटेल और जिलाध्यक्ष शिवशंकर सिंह यादव ने भी सपा प्रत्याशी को वोट देने की अपील की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जनसंपर्क अभियान चलाने को कहा। जिला महासचिव सत्यनारायण पटेल ने बैठक का संचालन किया। इस दौरान विधायक वीर सिंह पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष भैयालाल यादव समेत कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)