गोल्डन गेट स्कूल में गांधी-शास्त्री जयंती पर स्वच्छता अभियान चला:बच्चों ने भजन गाए, रैली निकाली और सत्य-अहिंसा का संदेश दिया

Oct 02, 2026 - 17:13
0
गोल्डन गेट स्कूल में गांधी-शास्त्री जयंती पर स्वच्छता अभियान चला:बच्चों ने भजन गाए, रैली निकाली और सत्य-अहिंसा का संदेश दिया
मुरादाबाद के गोल्डन गेट ग्लोबल स्कूल में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा और देशभक्ति से मनाई गई। प्रधानाचार्य डॉ. सचिन घावरी और उप-प्रधानाचार्या गरिमा भटनागर ने दोनों नेताओं के चित्रों पर माला चढ़ाकर और दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। विद्यार्थियों ने 'रघुपति राघव राजा राम' समेत कई भजन पेश किए। बच्चों ने सत्य और अहिंसा का संदेश देते हुए स्कूल परिसर में एक छोटी रैली भी निकाली। उन्होंने गांधी जी के विचारों को जीवन में अपनाने की बात कही। डॉ. सचिन घावरी ने विद्यार्थियों को सत्य, अहिंसा, ईमानदारी और सादगी की अहमियत बताई। उन्होंने कहा कि गांधी जी के विचार आज भी समाज को प्रेरणा देते हैं। गरिमा भटनागर ने छात्रों और शिक्षकों के प्रयासों को सराहा। उन्होंने कहा कि स्वच्छता और गांधी जी के विचार आज भी जरूरी हैं। कार्यक्रम के आखिर में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मिलकर स्कूल परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया। सभी ने मिलकर साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User