पोरवाल महासभा में गांधी-शास्त्री जयंती कार्यक्रम:सत्य-अहिंसा और सादगी के आदर्शों को जीवन में अपनाने का संदेश
जालौन में नया रामनगर स्थित अखिल भारतीय पुरवार-पोरवाल महासभा उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. आरके गुप्ता के आवास पर शुक्रवार को महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में दोनों महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण व पूजन-अर्चन कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। अखिल भारतीय पोरवाल महासंघ नई दिल्ली के सदस्य एवं चिकित्सा प्रकोष्ठ प्रभारी उत्तर प्रदेश तथा महासभा के राष्ट्रीय मंत्री नवजीवन लाल गुप्ता, प्रदेश महासचिव इंजीनियर सुरेश पुरवार समेत उरई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने गांधी और शास्त्री के जीवन, संघर्ष व विचारों को याद किया। वक्ताओं ने गांधीजी के सत्य और अहिंसा के संदेश तथा शास्त्री के सादगीपूर्ण जीवन और कर्तव्यनिष्ठा से प्रेरणा लेने की बात कही। मिठाई-फल वितरित किए कार्यक्रम में राहुल पुरवार, हर्षित पुरवार, डॉ. शिवम गुप्ता, रंजना गुप्ता, मिथिलेश कुमारी, कांति देवी और अवधेश प्रताप सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे। समापन पर उपस्थित लोगों को मिठाई और फल वितरित किए गए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)