पिता के पिंडदान पर बेटी की चुप्पी:बोलीं- इस मामले में बात नहीं करना चाहती, पति के साथ सोनभद्र में रह रही

Oct 11, 2026 - 18:59
0
पिता के पिंडदान पर बेटी की चुप्पी:बोलीं- इस मामले में बात नहीं करना चाहती, पति के साथ सोनभद्र में रह रही
चंदौली में पिता द्वारा पिंडदान किए जाने के मामले में नेहा सिंह ने चर्चा करने से इनकार किया है। उन्होंने रविवार शाम 5 बजे इंस्टाग्राम पर संदेश भेजकर कहा कि वह इस विषय पर कोई बात नहीं करना चाहती हैं। नेहा ने गांव के युवक सावन पासवान से करीब तीन महीने पहले कोर्ट मैरिज की थी। इसके बाद परिवार ने पितृ विसर्जन के दिन उनका श्राद्ध कर्म कराया था। इंस्टाग्राम पर भेजा संदेश सदर कोतवाली क्षेत्र के जगदीश सराय गांव निवासी नेहा सिंह से इस मामले में संपर्क करने का प्रयास किया गया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर संदेश भेजकर लिखा, “नहीं, हम कोई बात नहीं कर सकते हैं।” उन्होंने स्पष्ट किया कि वह इस विषय पर चर्चा नहीं करना चाहती हैं। फिलहाल नेहा अपने पति सावन पासवान के साथ सोनभद्र जिले में रह रही हैं। अंतरजातीय विवाह से नाराज था परिवार नेहा, प्रकाश सिंह की तीन संतानों में सबसे बड़ी हैं। करीब तीन महीने पहले उन्होंने गांव के रहने वाले सावन पासवान से कोर्ट मैरिज की थी। बताया गया कि इस विवाह से उनके पिता और परिवार के लोग नाराज थे। पितृ विसर्जन पर कराया था श्राद्ध कर्म परिवार की नाराजगी के बीच 10 अक्टूबर को पितृ विसर्जन के अवसर पर प्रकाश सिंह ने गांव के बाहर पीपल के पेड़ के नीचे अपनी जीवित बेटी का पिंडदान किया था। परिवार ने उनका श्राद्ध कर्म भी कराया। इस घटना के बाद मामला चर्चा में आया। नेहा के ससुर किशोरी पासवान पशुपालन विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हैं। नेहा और सावन फिलहाल सोनभद्र में रह रहे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User