गोंडा की उफनाती टेढ़ी नदी में स्टंटबाजी:गाड़ी के बंपर पकड़कर स्केटिंग ,पुल पर रेलिंग टूटी

Oct 05, 2026 - 10:50
0
गोंडा की उफनाती टेढ़ी नदी में स्टंटबाजी:गाड़ी के बंपर पकड़कर स्केटिंग ,पुल पर रेलिंग टूटी
गोंडा जिले में बीते एक सप्ताह से टेढ़ी नदी पूरी तरीके से उफान पर है। आज सोमवार सुबह 8:30 बजे की कुछ तस्वीरें गोंडा-कटरा मार्ग पर सदर तहसील क्षेत्र अंतर्गत टेढ़ी नदी पर बने चंदवतपुर पुल की सामने आई हैं। जहां अभी भी पुल के ऊपर से टेढ़ी नदी का काफी तेज पानी बह रहा है। पानी काफी भरा हुआ है। आने-जाने में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पानी ज्यादा भारी होने के कारण पैदल जा रहे लोग चार पहिया वाहन जाने के कारण भीग जा रहे हैं उनके कपड़े भीग जा रहे हैं। दूसरी तस्वीर और सामने आई है जिसमें जान जोखिम में डाल कर कुछ युवा टेढ़ी नदी के पानी में नहाते समय गाड़ी के पिछले बम्पर को पकड़कर स्केटिंग कर रहे हैं। जब भी कोई गाड़ी कटरा की तरफ से गोंडा और गोंडा की तरफ से कटरा जाती है तो उसके पिछले बम्पर को पकड़कर लटक रहे हैं। पुल के दोनों तरफ रेलिंग पूरी तरीके से टूटी हुई है ऐसे में लोग पैदल भी अपनी जान जोखिम में डाल करके जा रहे हैं क्योंकि अगल-बगल बड़े-बड़े गड्ढे भी हैं और पानी का बहाव भी तेज है। जिला प्रशासन द्वारा मौके पर पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है भारी वाहनों का आवागमन बीते एक सप्ताह से बंद है लेकिन फिर भी चार पहिया वाहन चालक नियमों को दरकिनार करके अपने वाहन को लेकर के इस पुल के माध्यम से जा रहे हैं। जिला प्रशासन द्वारा स्कूल के मरम्मत को लेकर के कार्य योजना तैयार की जा रही है माना जा रहा है कि जल्द ही यहां पर स्कूल का मरम्मत हो जाएगा जिससे लोगों को हमेशा के लिए समस्या से निजात मिल जाएगी। सदर एसडीएम जितेंद्र गौतम ने बताया कि अभी भी पानी बह रहा है पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं भारी वाहनों को आवागमन बंद है लोगों को जागरुक भी किया जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User