12 घंटे में सर्पदंश के 6 मरीज भर्ती:फर्रुखाबाद में एक महिला की हालत गंभीर, 15 ASV का लगा डोज
फर्रुखाबाद के लोहिया अस्पताल में पिछले 12 घंटे में सांप काटने के 6 मरीज भर्ती हुए हैं। इनमें से एक महिला की हालत गंभीर बनी हुई है, जिसे 15 एंटी-स्नेक वेनम (ASV) डोज दी गई हैं। राजेपुर थाना क्षेत्र के गांव कुइयां गांधी निवासी 50 वर्षीय मीरा देवी रविवार की रात घर पर सो रही थी। बताया कि रात 1:00 बजे करीब चारपाई पर सांप आ गया और उसने काट लिया। गंभीर हालत में मीरा देवी को रात 3:15 बजे लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी में लाया गया। यहां भर्ती कर उनका उपचार किया जा रहा है। बताया गया की 15 एसबी की डोज लगाई जा चुकी हैं, लेकिन मीरा देवी की हालत गंभीर है। इसके अलावा मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव गुठीना निवासी 40 वर्षीय शाहीन बेगम को भी सर्प ने डस लिया था। उन्हें भी रविवार की रात 11:15 बजे लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी लाया गया। यहां भर्ती का उपचार किया गया। बताया गया की 10 एसबी की डोज लगाई गई। लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती इसके बाद शाहीन की जान बच सकी। इसके अलावा नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव बराकेशव निवासी 24 वर्षीय गौतम को भी सर्प ने डस लिया। रविवार की रात 10:15 बजे उन्हें भी लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। अमृतपुर थाना क्षेत्र के गांव खाकर निवासी मानवेंद्र को भी रविवार की देर शाम सर्प ने डस लिया। मानवेंद्र को भी लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी में 8:15 बजे करीब भर्ती कराया गया। कमालगंज थाना क्षेत्र के गांव धीरजपुर निवासी 32 वर्षीय राम लड़ाई थी घर में कुछ कार्य कर रही थी इस दौरान सर्प ने पैर में काट लिया। उन्हें 8:00 बजे रविवार की रात लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उपचार जारी है। वहीं सोमवार की सुबह घर में कार्य करने के दौरान प्रीति के हाथ में सांप ने काट लिया उन्हें भी लोहिया अस्पताल उपचार के लिए लाया गया जहां इमरजेंसी में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)