फैजुल्लागंज में रेल कर्मचारियों ने राहत शिविर:कर्मचारियों ने जुटाई मदद, 200 परिवारों को राहत
पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के रेल कर्मचारियों ने फैजुल्लागंज के बाढ़ प्रभावित दाऊद नगर में दो दिवसीय राहत शिविर लगाकर पीड़ित परिवारों की मदद की। एनई रेलवे मेंस कांग्रेस लखनऊ मंडल के मंडल मंत्री राकेश चंद्र वर्मा के आह्वान पर इंडियन रेलवे एम्पलाइज फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश पांडे और केंद्रीय अध्यक्ष सुभाष दुबे के सहयोग से मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में अधिकारियों-कर्मचारियों से आर्थिक सहयोग मांगा गया। सुपरवाइजरों और अधिकारियों के सहयोग से करीब डेढ़ लाख रुपये जुटाए गए। राकेश चंद्र वर्मा के नेतृत्व में शिविर में दोनों दिन भोजन वितरित किया गया। दूसरे दिन नाव से 200 परिवारों तक राशन पहुंचाया गया। राहत सामग्री में 3.5 कुंतल आटा, 2.5 कुंतल चावल, 1.5 कुंतल आलू, 60 किलो अरहर दाल, 80 किलो भुना चना, 200 ओडोमास, 25 बैग पानी, 200 बोतल तेल और बच्चों के लिए 450 पैकेट नमकीन-बिस्किट बांटे गए। भंडारे में आटा, आलू, कद्दू और गोभी की व्यवस्था की गई। विधायक नीरज बोरा और अपर्णा यादव ने इस कार्य की प्रशंसा की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)