हमीरपुर में जाम में फंसी एंबुलेंस:रोडवेज बस चालकों की मनमानी से 10 मिनट तक फंसा रहा रास्ता
हमीरपुर के रोडवेज बस स्टैंड पर शनिवार सुबह करीब 10 बजे बसों और डग्गामार वाहनों के कारण जाम लग गया। इस जाम में एक एंबुलेंस करीब 10 मिनट तक फंसी रही, जिसमें एक मरीज था। बस चालकों ने रास्ता खाली करने की कोशिश नहीं की। शहर के रोडवेज बस स्टैंड पर बस और डग्गामार वाहन चालक अक्सर मनमानी करते हैं। वे वाहनों को सड़क पर गलत तरीके से खड़ा कर देते हैं, जिससे राहगीरों और दूसरे वाहन चालकों को परेशानी होती है। हैरानी की बात है कि बस स्टैंड पर यातायात पुलिस तैनात रहती है। इसके बावजूद जाम की समस्या बनी हुई है। सड़क पर गलत तरीके से खड़े वाहनों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)