गोंडा में 7.17 लाख के घोटाले पर DM की कार्रवाई:इमिलिया मिश्र ग्राम पंचायत के प्रशासक हटाए गए
गोंडा जिले के झंझरी विकास खण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत इमिलिया मिश्र में विकास कार्यों के नाम पर हुए लाखों रुपये के फर्जीवाड़े पर प्रशासन ने सख्त चाबुक चलाया है। डीएम प्रियंका निरंजन ने वर्तमान ग्राम प्रधान को प्रशासक के पद से तत्काल प्रभाव से हटाते हुए आज गुरुवार सुबह 11:00 बजे एक नया आदेश जारी का झंझरीी ब्लॉक के एडीओ पंचायत को ग्राम पंचायत का नया प्रशासक बनाया गया है। बिना धरातल पर काम कराए मनरेगा एवं राज्य वित्त आयोग की 7.17 लाख रुपये से अधिक की धनराशि हड़पने के मामले में आरोपी प्रशासक को पद से हटा दिया गया है। इसके साथ ही आज गुरुवार सुबह 11:00 बजे से ग्राम पंचायत में नए प्रशासक के रूप में एडीओ पंचायत झंझरी की औपचारिक नियुक्ति कर कार्यभार सौंप दिया गया है। प्राप्त अनुसार ग्राम पंचायत इमिलिया मिश्र में मनरेगा, राज्य वित्त आयोग तथा केंद्रीय वित्त आयोग से स्वीकृत बजट के सापेक्ष बिना तालाब और नाली का निर्माण कराए ही 7 लाख 17 हजार 446 रुपये की भारी-भरकम राशि का आहरण कर लिया गया। 7.17 लाख रुपये का फर्जी भुगतान गांव के ही निवासी पंकज तिवारी ने इस धांधली की शिकायत जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन से की थी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने जिला कार्यक्रम अधिकारी से मामले की विस्तृत जांच कराई। जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि बिना किसी स्थलीय निर्माण कार्य के पांच अलग-अलग मदों में कुल 7.17 लाख रुपये का फर्जी भुगतान कर लिया गया था। सीधे तौर पर दोषी पाया गया जांच रिपोर्ट में इस बड़े वित्तीय दुरुपयोग के लिए तत्कालीन प्रशासक/निवर्तमान प्रधान राजेंद्र प्रसाद मिश्र, पंचायत सचिव रोहित कुमार,अवर अभियंता (JE) संतोष कुमार तथा तकनीकी सहायक एस. के. पांडेय को सीधे तौर पर दोषी पाया गया है। इसके बाद डीएम द्वारा साक्ष्य सहित स्पष्टीकरण देने के लिए 15 दिनों का 'कारण बताओ नोटिस' जारी किया गया था। निर्धारित अवधि में संतोषजनक जवाब न मिलने पर डीएम ने निवर्तमान प्रधान/प्रशासक को तत्काल प्रभाव से पद से हटा दिया। वहीं दूसरी ओर, सरकारी धन के गबन को लेकर प्रशासन सख्त रुख अपनाए हुए है। गबन की गई 7.17 लाख रुपये की धनराशि की क्षतिपूर्ति हेतु संबंधित दोषियों से वसूली के लिए आरसी जारी करने का प्रस्ताव तैयार कर आगे की विधिक कार्रवाई तेज कर दी गई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)